श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 01 दिसम्बर 2025 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के निकट) में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प TVS Training and Services Limited के माध्यम से Royal Enfield, Tata Electronics, Indo MIM Limited, Gestamp Automotive, GKN Driveline India Ltd., Madras Engineering Industries Ltd., Borgwarner Morse Systems तथा TVS Indeon Limited जैसी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
कैम्प में Apprentice Operator, Factory Worker और Assembly Technician (On-the-job Trainee) जैसे पदों पर कुल 200 अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma, Degree तथा B.Tech उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 20,500 रुपये वेतन के साथ मुफ्त आवास, भोजन, साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई तथा मासिक इंसेंटिव की सुविधा प्रदान की जाएगी। नियुक्ति चेन्नई और बेंगलुरु स्थित इकाइयों में की जाएगी।