संविधान दिवस पर न्यायिक परिसर में प्रस्तावना का पाठ; जज शिव कुमार ने दिलाई संविधान के अनुरूप चलने की शपथ

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल, दरभंगा।
संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिव कुमार की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर संविधान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज हीं के तारीख को सन् 1949 में हमारे संविधान को अंगीकार किया गया था। आज के दिन विशेष रूप से लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने सभी को संविधान के अनुरूप चलने की शपथ दिलाई। मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नरेश महतो, एसडीजेएम सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति प्रियांशु राज, सिविल जज राजू कुमार साह, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पप्पू कुमार पंडित, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार मिश्र, नूर अली खान, उत्तम चौपाल सहित सभी अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मी, पारा विधिक स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।