संविधान दिवस के अवसर पर डीडीसी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कराई संविधान प्रस्तावना की याद
संविधान दिवस के अवसर पर डीडीसी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कराई संविधान प्रस्तावना की याद
संविधान दिवस के अवसर पर डीडीसी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कराई संविधान प्रस्तावना की याद
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्वप्नील ने समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाई तथा उसके महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को यह पूर्ण रूप से लागू हुआ। संविधान हमें देश की एकता, अखंडता एवं निष्ठा के प्रति प्रेरित करता है तथा समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूलभूत आदर्शों की याद दिलाता है।
डीडीसी श्री स्वप्नील ने कहा कि भारत का संविधान नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। संविधान सभा ने भारत का संविधान तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लिया, जो विश्व के सबसे विस्तृत और प्रगतिशील संविधानों में एक है।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निदेशक जनसम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीओ-आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह सहित समाहरणालय के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।