ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: सारण पुलिस ने बरामद किए 61 मोबाइल, लौटाई 14.50 लाख की संपत्ति
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: सारण पुलिस ने बरामद किए 61 मोबाइल, लौटाई 14.50 लाख की संपत्ति
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: सारण पुलिस ने बरामद किए 61 मोबाइल, लौटाई 14.50 लाख की संपत्ति
दस्तक 7मीडिया /
बिहार पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सारण पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गुम हुए कुल 61 मोबाइल फोन को पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं सतत प्रयासों से बरामद कर लिया है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 14.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद मोबाइलों को आज पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपा गया। मोबाइल प्राप्त करते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लाभार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन मुस्कान वास्तव में लोगों की “मुस्कान” वापस ला रहा है।
सारण पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत तकनीकी शाखा की टीम लगातार IMEI ट्रैकिंग, नेटवर्क सर्विलेंस और अन्य आधुनिक साधनों का उपयोग कर चोरी/गुम हुए मोबाइलों की तलाश में लगी रहती है। यह अभियान न सिर्फ लोगों की खोई वस्तुएं वापस दिला रहा है, बल्कि चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगा रहा है।