उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग व पुलिस मुख्यालय का कार्यभार संभाला
दस्तक 7मीडिया /पटना।
माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग सह पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां नए गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
