नशा मुक्ति दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित ,कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम का, जिसमें माननीय मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल थे, सीधा प्रसारण किया गया।

जिलाधिकारी का संबोधन

जिलाधिकारी दरभंगा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और जिला प्रशासन इसे सख्ती से लागू करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध-लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले में शराबबंदी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, जन-सहभागिता बढ़ाने तथा शराब विनष्टीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

नशे का जो हुआ शिकार,
उजड़ा उसका घर-परिवार।

प्रभात फेरी का आयोजन

नशा मुक्ति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
यह प्रभात फेरी समाहरणालय से प्रारंभ होकर, हज्मोहक चौक, नेहरू स्टेडियम होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में समाप्त हुई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

१. वाद-विवाद प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: अभिराज, कक्षा 12, +2 मारवाड़ी उच्च विद्यालय
• द्वितीय स्थान: संजू कुमारी, कक्षा 11, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमजीवर
• तृतीय स्थान: प्रिंस राज, कक्षा 9, +2 मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय

२. चित्रकला प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: आदित्य राज, कक्षा 10, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमजीवर
• द्वितीय स्थान: बेबी कुमारी, कक्षा 10, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनहान
• तृतीय स्थान: सूरज साह, कक्षा 9, +2 मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय

३. निबंध-लेखन प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: प्रियांशु कुमारी, कक्षा 11, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रेमजीवर
• द्वितीय स्थान: तेज नारायण कुमार, कक्षा 12, +2 राज उच्च विद्यालय
• तृतीय स्थान: पार्थ कुमार, कक्षा 10, +2 मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय

सम्मान वितरण

जिलाधिकारी के कर-कमलों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पाठ्य-पुस्तकें, प्रशस्ति-पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में काफी संख्या में जीविका दीदी भी उपस्थित थीं।स्लोगन था 

जन-जन का यही संदेश,
नशा-मुक्त हो अपना प्रदेश।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार,उप निदेशक जन-संपर्क  सत्येंद्र प्रसाद,सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार,डीपीएम ऋचा गार्गी,वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारीतथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।