गायघाट: शिवदहा वार्ड 8 में नल जल योजना में बड़ा घोटाला, घेराबंदी के बिना नहीं चल रहा नल जल

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

नल जल योजना में बड़ा मामला सामने आया है। यहां तो वार्ड 8 शिवदहा में नल जल में तो चारों ओर से घेरा ही नहीं गया है। इसलिए यहां की ये नल जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है। पीएचईडी विभाग ने अपने स्तर पर तो तुरंत एक्शन लिया। लेकिन बात है कि अनुरक्षक कोण है। चलेगा कैसे ? दूसरा कोई ग्रामीण इसकी जिम्मेवारी कैसा लेगा,

आखिर इतना बड़ा घोटाला कैसा हुआ, जवाब कौन देगा?

शासन ने पीएचई विभाग के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों के अलावा नल-जल योजना के घर घर पानी देने की व्यवस्था की थी लेकिन यह याेजना सालों बीतने के बाद भी योजना का लाभ धरातल पर ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

परिणाम यह है कि करोड़ों रुपए खर्च कर गांवों में टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाना, घर-घर नल कनेक्शन देना आदि का निर्माण करने के बाद भी ग्रामीण दो किमी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। विभागीय अफसरों की लापरवाही और ग्राम पंचायतों द्वारा समय पर रख रखाव ना करने के कारण नल-जल योजना में बिछी पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है तो कई गांवों में तो गायब हो चुकी है।