गायघाट विधायक ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,

अधिकारी अगर काम नहीं कर रहे हैं तो इसकी सूचना हमें दें : विधायक

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट के विधायक कोमल सिंह ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीडीओ और सीओ से मुलाकात की। उनसे बातचीत कर दिशा निर्देश दिए।सर्वप्रथम आरटीपीएस काउंटर पहुंचे। उपस्थित कर्मियों से छात्र-छात्राओं का जाति, आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन आदि ससमय बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी का शिकायत मिलना दुखद है. किसी भी सूरत में किसी भी जनता का परेशान ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखें. विधायक ने किसानों के लिए हो रहे सर्वे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा किसानों से भी रूबरू हुए. वहीं निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजय कुमार राय , सीओ शिवांगी पाठक आदि थे. विधायक ने अंचल कर्मियों को जनता के साथ निष्पक्ष रुप से ससमय कार्य करने का निर्देश दिया तथा कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिचौलियों को पनाह दिया जा रहा है.

अगर किसी जनता का कार्य अधिकारी नहीं कर रहे हैं तो इसकी सूचना अविलंब हमें दें. इसके बाद विधायक ने एफसीआई गोदाम का भी औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया एवं व्यवस्था से संतुष्ट हुए. इधर विधायक के द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से प्रखंड सह अंचल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड के कई अधिकारी शामिल थे।