गायघाट प्रखंड मुख्यालय का JDU विधायक कोमल सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में जनता से जुड़ी सभी विकास कार्यों पर चर्चा हुई। क्षेत्र के समुचित विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गायघाट के विकास कार्यों को गति देने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करें। गायघाट का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक के उपरांत सम्मानित जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन निष्पादन की और SFC गोदाम एवं IFFCO खाद भंडार का निरीक्षण की।इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह एवं प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह उपस्थित रहें।