बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए विश्वास के साथ बिहार को प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाने की मजबूत शुरुआत है–संजय सिंह पप्पू सिंह।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
बिहार सरकार की बैठक नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए विश्वास के साथ बिहार को प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाने की मजबूत शुरुआत है। उक्त बातें दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कही। श्री सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी तथा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को सर्वोपरि रखते हुए कई दूरदर्शी निर्णय लिए। इस मौके पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि 5 साल में 1 करोड़ नए रोजगार सृजन करने का एलान किया गया है। इसके साथ ही राज्य में बंद पड़े चीनी मिल फिर से खोले जाएंगे और नए चीनी मिलों की भी स्थापना की जाएगा। कुल मिलाकर 9 बंद पड़े सरकारी चीनी मिल और 16 नए चीनी मिल यानि कि 25 चीनी मिल की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना होगी। 11 शहरों में बनेंगी नई सैटेलाइट और ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाए जाएंगे। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनका सहयोग लिया जाएगा। स्टार्टअप नीति में संशोधन और युवा उद्यमियों को सहायता दी जाएगी। नई सड़कों, पुलों और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स से दरभंगा व मिथिला क्षेत्र में रोजगार और निवेश दोनों बढ़ेंगे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को मज़बूती मिलने से क्षेत्रीय स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।