26 नवम्बर (नशामुक्ति दिवस) पर स्कूली छात्रों द्वारा निकाली जाएगी प्रभातफेरी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा श्री कृष्णानंद सदा एवं सहायक आयुक्त, मद्य निषेध श्री प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नशामुक्ति दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2025 को प्रातः 7:30 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

