राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, अनुमंडल विधिक सेवा समिति की बैठक, अधिक मामले निपटाने पर जोर; बैंक अधिकारियों को मिला प्रचार-प्रसार और छूट का जिम्मा।

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिव कुमार के मार्गदर्शन में आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक न्यायालय सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति प्रियांशु राज ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निपटाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बैंक अधिकारियों को देते हुए कहा कि ऋणधारकों को अधिक से अधिक छूट देने का प्रबंध करें। विद्युत विभाग के मामलों में भी पक्षकारों को विभागीय स्तर पर सूचित करने को कहा गया। सभी को जल्द से जल्द नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विद्युत सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र, एसबीआई सुपौल बाजार से संजीव कुमार, एसबीआई हाटी से पंकज कुमार झा, एसबीआई सहसराम से सुमन रंजन, ग्रामीण बैंक सुपौल बाजार से धीरेंद्र कुमार ठाकुर, ग्रामीण बैंक बिरौल से विजय कुमार, पीएनबी से दिनेश कुमार मंडल, श्रम विभाग से रामा शंकर कुमार, दूरसंचार से हरिनारायण सिंह मौजूद थे।