विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एक्शन में, बिरौल अनुमंडल में बढ़ा पुलिस का पहरा, ‘मिशन सुरक्षा’ के तहत सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश, संदिग्धों से गहन पूछताछ के आदेश
विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एक्शन में, बिरौल अनुमंडल में बढ़ा पुलिस का पहरा, ‘मिशन सुरक्षा’ के तहत सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश, संदिग्धों से गहन पूछताछ के आदेश
विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एक्शन में, बिरौल अनुमंडल में बढ़ा पुलिस का पहरा,
‘मिशन सुरक्षा’ के तहत सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश, संदिग्धों से गहन पूछताछ के आदेश
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और विधि व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने इस दिशा में एक बड़ा और सख्त अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में गश्त (पेट्रोलिंग) और वाहन जांच को अभूतपूर्व ढंग से तेज कर दिया गया है।
एसडीपीओ श्री तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रत्येक दिन सुबह और शाम दोनों समय अनिवार्य रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाएं। इसके अतिरिक्त, गश्त में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस दौरान संदिग्ध हालात में पाए गए किसी भी व्यक्ति से गहन और संघन पूछताछ की जाएगी ताकि आपराधिक मंसूबों को समय रहते नाकाम किया जा सके।
श्री तिवारी इस अभियान को लेकर स्वयं अत्यधिक संवेदनशील हैं। वह न सिर्फ निर्देश दे रहे हैं, बल्कि थाना स्तर से चलाए जा रहे इस ‘ऑपरेशन नकेल’ की मॉनिटरिंग के लिए स्वयं जांच स्थलों पर पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में, मंगलवार को बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में व्यापक रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई।
इसके समानांतर, डुमरी चौक और शिवनगर घाट, बड़गांव, जमालपुर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण रास्तों पर भी कार्रवाई जारी रही। बिरौल के थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहनता से वाहन जांच की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के इस सख्त और सक्रिय रुख से अनुमंडल क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।