पुलिस केंद्र लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन
दस्तक 7मीडिया,/दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
परेड के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का विस्तृत निरीक्षण किया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखना है।
परेड की प्रमुख विशेषताएँ
शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़, व्यायाम और नियमित ड्रिल के माध्यम से फिट रखने पर जोर दिया गया।
टर्नआउट चेक: अधिकारियों द्वारा वर्दी की स्वच्छता, चमक-दमक और ड्रेस कोड के अनुशासन की जाँच की गई।
अनुशासन और टोलीवार ड्रिल: विभिन्न टुकड़ियों द्वारा सटीक और अनुशासित ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिससे टीम भावना और एकरूपता प्रदर्शित हुई।
अन्य निरीक्षण: पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई, भोजनालय व्यवस्था और पुलिस वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित रैतिक परेड से पुलिस बल की तैयारियों में मजबूती आती है और अनुशासन तथा फिटनेस का स्तर उच्च बना रहता है।
अनुमंडल अस्पताल बिरौल में शुरू हुई आंखों की नियमित जांच, अब चश्मे भी उपलब्ध, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर, एक महीने से मिल रही सुविधा, ऑपरेशन की व्यवस्था भी जल्द शुरू होने की उम्मी
विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एक्शन में, बिरौल अनुमंडल में बढ़ा पुलिस का पहरा, ‘मिशन सुरक्षा’ के तहत सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश, संदिग्धों से गहन पूछताछ के आदेश