अनुमंडल अस्पताल बिरौल में शुरू हुई आंखों की नियमित जांच, अब चश्मे भी उपलब्ध, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर, एक महीने से मिल रही सुविधा, ऑपरेशन की व्यवस्था भी जल्द शुरू होने की उम्मी
अनुमंडल अस्पताल बिरौल में शुरू हुई आंखों की नियमित जांच, अब चश्मे भी उपलब्ध, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर, एक महीने से मिल रही सुविधा, ऑपरेशन की व्यवस्था भी जल्द शुरू होने की उम्मी
अनुमंडल अस्पताल बिरौल में शुरू हुई आंखों की नियमित जांच, अब चश्मे भी उपलब्ध, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा बाहर,
एक महीने से मिल रही सुविधा, ऑपरेशन की व्यवस्था भी जल्द शुरू होने की उम्मी
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा
अनुमंडल अस्पताल बिरौल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिछले एक महीने से अस्पताल में आंख संबंधी समस्याओं की नियमित और व्यापक जांच शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब तक, आंख की किसी भी समस्या के लिए मरीजों को अनुमंडल से बाहर दरभंगा या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जहां उन्हें इलाज और जांच के लिए भारी खर्च उठाना पड़ता था। इस नई पहल के बाद, यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। अस्पताल में न केवल अनुभवी चिकित्सक और टेक्निशियन द्वारा आंखों की गहन जांच की जा रही है, बल्कि जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चश्मे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक बड़ी राहत है।
पहले, इस अस्पताल में आंख की समस्या को लेकर आने वाले मरीजों को कोई इलाज नहीं मिलता था, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था।
हालांकि, इस समय अस्पताल में आंख के ऑपरेशन (सर्जरी) की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बिरौल अनुमंडल अस्पताल में मोतियाबिंद और अन्य छोटे-मोटे नेत्र ऑपरेशन की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी, जिससे यह अस्पताल एक पूर्ण नेत्र देखभाल केंद्र बन सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया है।