प्रशांत ज्वेलर्स के ‘बचत योजना’ की घोषणा,
योजना की अवधि 12 महीने है,ग्राहकों को 12 किश्तें देनी होंगी,एक किश्त फार्म की ओर से बोनस दी जाएगी

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिला अंतर्गत बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार, सिनेमा रोड स्थित प्रशांत ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष ‘बचत योजना’ शुरू की है। यह योजना लोगों को सोने के आभूषणों को किश्तों में खरीदने और अपने व्यवसाय को जोड़ने/स्वर्ण आभूषणों की खरीद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। प्रशांत ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि
यह योजना 12 महीने तक चलेगी, जिसमें ग्राहक को 12 किश्तें जमा करनी होंगी, और 1 महीने की किश्त प्रशांत ज्वेलर्स अपनी ओर से देगा, यानी कुल 13 महीने की किश्त होगी। योजना की अवधि 12 महीने है। ग्राहकों को 12 किश्तें देनी होंगी।
ज्वेलर्स की ओर से 1 महीने की किश्त दी जाएगी (कुल 13 महीने)।
किश्त का भुगतान हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच करना होगा।
जमा राशि के बदले सिर्फ ज्वेलरी (आभूषण) ही मिलेगी, नकद राशि नहीं।
ज्वेलरी की खरीद/डिलीवरी किसी भी मद में कटौती किए बिना, ज्वेलरी एडवांस्ड में नहीं दी जाएगी।
सोने का रेट जिस दिन सामान लेंगे उसी दिन का भाव लगेगा।
जिस मेम्बर की लगातार तीन किश्तें जमा नहीं होंगी, उनकी मेम्बरशिप समाप्त कर दी जाएगी। किसी भी विवाद की स्थिति में विचार-विमर्श के उपरान्त फर्म का निर्णय अंतिम होगा।
जरूरी नियमों/शर्तों में परिवर्तन का अधिकार फर्म के पास सुरक्षित है। प्रशांत ज्वेलर्स की अन्य विशेषताएं इस प्रकार है प्रशांत ज्वेलर्स एक हॉलमार्क की लाइसेंसी दुकान है और ग्राहकों को सोने की शुद्धता की जांच के लिए कैरेटमीटर से जांच करने का आश्वासन देता है। संपर्क सूत्र- 9931830256, 8002944705 है।