जयनगर में पेट्रोल पम्प कर्मी से ₹8.5 लाख की दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधी फरार
जयनगर में पेट्रोल पम्प कर्मी से ₹8.5 लाख की दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधी फरार
जयनगर में पेट्रोल पम्प कर्मी से 8.5 लाख की दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधी फरार
दस्तक 7मीडिया /
सोमवार की सुबह शहर के बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मी से करीब साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। घटना बेला स्थित कमला पुल क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित पेट्रोल पम्प के कर्मी दीपक कुमार के साथ घटी, जो दोनों पेट्रोल पम्पों की दिनभर की बिक्री राशि बैंक में जमा कराने जयनगर आया था।
डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक बस स्टैंड के समीप पहुंचा, बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उससे बैग छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि यह राशि पेट्रोल पम्प मालिक प्रभाकर झा के पदमा और कमला पुल स्थित दोनों पम्पों की बिक्री थी, जिसे बैंक में जमा करने के लिए कर्मचारी लाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।