स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा से महिसारी जाने वाली पथ पर सोमवार को शाम बदमाशों में हथियार के बल पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक भोला यादव से 3 लाख 50 हज़ार रुपय लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है वही बदमाशों ने लूटपाट के दौरान फायरिंग भी की है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन थाना अध्यक्ष बसंत कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। बताया जाता है की कलवाड़ा निवासी भोला यादव सिंहवाड़ा सेंट्रल बैंक और इंडिया से पैसा लेकर अपने घर जा रहा था इसी बीच बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है