बिरौल के लदहो गांव में विवाह पंचमी की तैयारी, एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार देर शाम को कार्यक्रम स्थल का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने आयोजन समिति से कार्यक्रम की रूपरेखा और संभावित भीड़ प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष चन्द्र मणि को विशेष निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे। एसडीपीओ ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन हमारी प्राथमिकता है।
इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने तैयारियों के संबंध में अपने सुझाव दिए। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा और मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी सहित कई लोग शामिल थे।
विवाह पंचमी के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।