पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण में उत्पन्न सभी अवरोधों एवं समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जा सके।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को भी स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तेज करते हुए सभी भवनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि “पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः पंचायत सरकार भवनों का निर्माण हर हाल में समय पर पूरा कराया जाए।”

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।