सिंहवाड़ा में धान खरीद फर्जीवाड़ा में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाङा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के सनहपुर पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो व प्रबंधक सुधा कुमारी पर धान खरीद में फर्जीवाङा करने को लेकर सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिला सहकारिता पदाधिकारी, अरूण कुमार के पत्रांक 3828 दिनांक 22.11.2025 के आलोक में यह कारवाई की गई है।अंकित कांड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमार विनय ने कहा है कि सनहपुर पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो एवं प्रबंधक सुधा कुमारी द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 155 क्वींटल धान खरीद की गयी। जांच के क्रम में 155 क्विंटल की जगह मात्र 31 क्वींटल धान पैक्स गोदाम में पाया गया। शेष 116 क्वींटल धान, जिसकी राशी कुल दो लाख सतहत्तर हजार सात सौ चार रुपया होता है, जो गोदाम में नहीं पाया गया। अधिप्राप्त धान की मात्रा से गोदाम में कम धान पाये जाने पर समिति में प्रथम दृष्टया गबन का मामला बनता है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने आवेदन के आलोक में
पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो. प्रबंधक सुधा कुमारी पर गबन का केस दर्ज कर जांच पड़ताल प्रशिक्षु दारोगा विक्रांत कुमार को सौंपा है।