दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर एसपी के कार्यशैली की तरह दूसरे जिला के एसपी भी अपने कार्यशैली मे बदलाव कर ले ,तो यकीन मानिये जिले मे पुलिसिंग के तरीके बदल जाएंगे और थानेदार भी कोई गलत काम करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे ।
समस्तीपुर जिला के एसपी विनय कुमार ने दो दिन पहले कल्याणपुर एवं चकमेहसी थाना के अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। अब इन दोनों थाना के अध्यक्ष पद पर उन्होंने नये पुलिस पदाधिकारी को कई शर्तों को रखते हुये पदस्थापित कर दिया हैं। दलसिंहसराय थाना मे कअनि पद पर पदस्थापित पुअनि राजन कुमार को कल्याणपुर थाना एवं चकमेह्सि थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनि दिव्यज्योति कुमारी चकमेहसी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं।
एसपी श्री तिवारी ने आदेश दिया हैं कि नवपदस्थापन के प्रतिष्ठान मे योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।
उन्होंने नये पदस्थापित दोनों थानाध्यक्ष से कहा हैं कि आपके विरुद्ध यदि आपराधिक कांड दर्ज हैं या नहीं ,विभागीय जांच (कार्यवाही )लंबित हैं या नहीं ,विभागीय कार्यवाही के दंड के प्रभाव से तीन वर्षों के काल अवधि मे आते हैं कि नहीं ,मद्य निषेध के मामले मे दस वर्षों तक थानाध्यक्ष पद से वंचित किया गया हैं या नहीं ,इन सभी बिंदुओं पर स्व घोषणा पत्र प्राथमिकता के आधार पर थानाध्यक्ष पद पर योगदान से पूर्व निश्चित रूप से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराये ताकि पारदर्शिता बनी रहें।
अन्य जिलों मे एसपी के कार्यशैली को देखा जाय तो विभागीय कार्यवाही जब चल रही हैं तो भी थानाध्यक्ष पद पर विराजमान कर दिया जाता हैं। कई जिलों मे वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जाय तो थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापन के दिनों से कई थानाध्यक्ष मिल जाएंगे जिन पर विभागीय कार्यवाही होने के बाद उन्हें थानाध्यक्ष बना दिया गया। कई जिलों मे थानाध्यक्ष नहीं बनाकर अपर थानाध्यक्ष पद पर आसीन कर दिया गया और एक से दो वर्षों तक अपर थानाध्यक्ष ही थाना का कमान संभालते रहें।सूत्रों का कहना हैं कि इसके पीछे अवैध रूप से मोटी रकम की वसूली की गई और पोस्टिंग की गई।भले ही बनाए गये थानाध्यक्ष दागदार हो।