झपट्टामार गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार ,झंझारपुर पुलिस की कारवाई।
झपट्टामार गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार ,झंझारपुर पुलिस की कारवाई।
दरभंगा /
मधुबनी जिले के झंझारपुर थाने की पुलिस ने झपट्टामार गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। झंझारपुर थाना क्षेत्र के एन एच 57पर कमला पुल के निकट ये बदमाश किसी महिला को झपट्टा से उसका चेन छीनने का प्रयास किया था। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दें दी। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने गश्त मे तेनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी।
गश्त मे तैनात पुलिस कर्मियों ने इसी जिला के खुटोंना थाना क्षेत्र के एकडारा गांव निवासी राधेश्याम साह के पुत्र संदीप कुमार को उसके मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल बिना नंबर की हैं। थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि यह युवक झपट्टा मार गिरोह का ही सदस्य हैं या फिर यह खुद ऐसे घटना को अंजाम देता हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ की जा रही हैं।
कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष बने राजन और दिव्य ज्योति कुमारी बनी चक मेहसी थाना के थानाध्यक्ष।कई शर्तों के साथ एसपी ने की दोनों पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग।
आपसी विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज।