दरभंगा

मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी के जेल जानें के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ जाएगी।जेल जानें के बाद निलंबित तो किये ही जाएंगे ,उनकी बर्खास्तगी भी हो सकती हैं।प्रेम प्रसंग से शादी करना और शादी के बाद पत्नी को प्रताड़ित करना उन्हें महंगा पर गया।

16 वर्ष पूर्व शादी करने वाले घनश्यामपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।यह शादी प्रेम प्रसंग मे हुई थी। महिला थाना को दिए आवेदन में प्रोफेसर डॉक्टर अनिता कुमारी ने लिखा है कि उनके पति डॉक्टर नवीन कुमार निश्चय जो घनश्यामपुर प्रखंड में कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है ,शादी के कुछ दिन बाद से हीं मारपीट और यातना देने लगे और बार बार प्रताड़ित करने लगे । कार्यक्रम पदाधिकारी की पत्नी प्रोफेसर डॉक्टर अनिता कुमारी पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के भिसैनी गांव की स्व विनय कुमार की पुत्री है। वहीं डाक्टर नवीन कुमार निश्चय सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव के रहने वाले रामबाबू राय के पुत्र बताए जाते हैं। पढ़ाई के दौरान दोनों की जान पहचान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और वर्ष 2007 में हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। गर्भवती रहने के दौरान भी पति के द्वारा पत्नी को बुरी तरह मारपीट किया जाता था ताकि गर्भपात हो जाए। शादी के कुछ दिन बाद महिला दो जुड़वा पुत्री को जन्म दी। जन्म के बाद से उसके पति और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। मारपीट के दौरान जाति सूचक गाली भी दिया करते थे। महिला ने बताया कि पति के द्वारा दहेज में गाड़ी सहित पटना में फ्लैट की मांग करने लगे। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी तरह जांच पड़ताल करने के बाद रविवार को प्रोग्राम पदाधिकारी को गिरफ्तार कर ले आए। सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय के आदेश पर पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।