जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मिले निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दण्डाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सोमवार को दरभंगा जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं संरक्षा की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वेयरहाउस के बाहरी परिसर का भी निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर के बाहर सतत निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या सुरक्षा संबंधी चूक की संभावना न रहे।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।