बिहार विधान परिषद 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची हेतु दावा–आपत्ति अवधि एवं नामित पदाधिकारियों के प्रशिक्षण
बिहार विधान परिषद 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची हेतु दावा–आपत्ति अवधि एवं नामित पदाधिकारियों के प्रशिक्षण
बिहार विधान परिषद 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची हेतु दावा–आपत्ति अवधि एवं नामित पदाधिकारियों के प्रशिक्षण
दरभंगा, 24 नवम्बर 2025ः
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची तैयार करने के क्रम में नामित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में बताया गया कि दावा–आपत्ति दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। इस अवधि में मिलने वाले सभी दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित पते पर उपस्थित रहकर करेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त नामित पदाधिकारी निर्धारित अवधि में प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्यालय अवधि के दौरान अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावा–आपत्ति प्राप्त करेंगे।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – प्रमुख जानकारी
• आवेदन फॉर्म–18 में किया जाएगा।
• निर्वाचक सूची की अर्हता तिथि – 01.11.2025 है।
• आवेदक को अर्हता तिथि से पहले संबंधित क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करना आवश्यक है।
• 01.11.2025 से कम से कम 3 वर्ष पूर्व (01.11.2022 के पहले) किसी भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य योग्यता प्राप्त होना अनिवार्य है।
• फॉर्म–18 के साथ स्नातक/समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र अथवा मार्कशीट की प्रति, जिसे डिग्निटी ऑफिसर/नॉटरी पब्लिक द्वारा सत्यापित होना चाहिए, संलग्न करना अनिवार्य है।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बल्क में किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – प्रमुख जानकारी
• आवेदन फॉर्म–19 में किया जाएगा।
• इस क्षेत्र के लिए भी निर्वाचक सूची की अर्हता तिथि – 01.11.2025 निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नामित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा दावा–आपत्ति प्राप्ति एवं निष्पादन की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करें।