दरभंगा में जिला प्रशासन का बड़ा अभियान: अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र,कई जगहों पर कार्रवाई तेज,
डीसीएलआर–एसडीओ,एसडीपीओ के नेतृत्व में,लहेरियासराय में धड़ाधड़ हटे अतिक्रमण—सड़कें हुई साफ
एसडीओ विकास कुमार का स्पष्ट संदेश:अतिक्रमण हटाओ,नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई,
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। इस अभियान का नेतृत्व डीसीएलआर संजीत कुमार,सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने किया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुँची,जहाँ सड़क और सार्वजनिक जगहों पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र,कार्रवाई के दौरान,लहेरियासराय टावर,हाजमा चौक,और आसपास के अन्य व्यस्त क्षेत्रों,में दुकानों और ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
