बिरौल-गंडौल मुख्य चौक पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अगुवाई में सघन वाहन जांच अभियान!
बिरौल-गंडौल मुख्य चौक पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अगुवाई में सघन वाहन जांच अभियान!
बिरौल-गंडौल मुख्य चौक पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अगुवाई में सघन वाहन जांच अभियान!
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी की सीधी निगरानी और मौजूदगी में बीती रात बिरौल-गंडौल मुख्य चौक पर एक व्यापक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस औचक और सघन चेकिंग अभियान से मुख्य चौक और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने मोर्चा संभाला और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य रूप से आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना, बिना हेलमेट और कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना, और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना था। अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल और अन्य चार पहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली। कई वाहनों के कागजात और चालकों के लाइसेंस की जाँच की गई। हेलमेट न पहने हुए चालकों को हिदायत दी गई और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि रात्रि में त्रुटि पाए गए वाहनों से 26 हजार रुपए बतौर जूर्माना वसूल किया गया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे औचक और सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरभंगा में जिला प्रशासन का बड़ा अभियान: अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र,कई जगहों पर कार्रवाई तेज, डीसीएलआर–एसडीओ,एसडीपीओ के नेतृत्व में,लहेरियासराय में धड़ाधड़ हटे अतिक्रमण ,सड़कें हुई साफ
गायघाट शिवदहा पंचायत 8 वार्ड में नल जल योजना पूरी तरह फेल, कागज पर चल रहा नल जल