गायघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 409 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार,कार भी जब्त
गायघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 409 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार,कार भी जब्त
गायघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 409 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार,कार भी जब्त
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शराब माफिया को कार सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र स्थित मैठी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रविवार दोपहर करीब दो बजे एक लग्जरी कार से 409 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के संपला निवासी रवि कुमार, सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के अजय कुमार और झज्जर जिले के रेवाड़ी थाना क्षेत्र के सुमित कुमार के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष सरूण कुमार मंडल ने बताया कि तीनों तस्कर रोहतक से शराब की यह खेप लेकर दरभंगा शहर के एक शराब कारोबारी को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, लग्जरी कार की डिक्की सहित कई हिस्सों में विशेष तहखाने बनाकर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं।
गुप्त सूचना मिलने के बाद टोल प्लाजा के आसपास पुलिस बल तैनात कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की गई थी। इसी दौरान शराब से लदी कार वहां पहुंची, जिसके चालक ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद वाहन और शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कुशेश्वरस्थान में अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार, एसडीपीओ बिरौल व थानाध्यक्ष की संयुक्त छापेमारी में सफलता
थानेदार ने प्राइवेट ड्राइवरों को थमा दी सरकारी चाभी,हकीकत सबके सामने”सरकारी गाड़ी और प्राइवेट ड्राइवर का खेल, सवाल: पैसे कौन देता है? थानेदार,सरकारी खजाना या कोई तीसरा व्यक्ति?