कुशेश्वरस्थान में अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार, एसडीपीओ बिरौल व थानाध्यक्ष की संयुक्त छापेमारी में सफलता

दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /कुशेश्वरस्थान
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बिरौल और थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान के संयुक्त नेतृत्व में आज विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अदलपुर गांव निवासी दो लोगों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।
छापामारी के क्रम में 1. नीतीश पासवान एवं 2. बमबम पासवान, दोनों पिता स्वर्गीय घिना पासवान, साकिन अदलपुर, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के घर से दो देशी बंदूक, एक एयरगन टाइप का हथियार, 15 जिंदा कारतूस और दो मिसफायर कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।