मधुबनी नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कुशेश्वरस्थान में की पूजा-अर्चना, पंडा और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
मधुबनी के नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती रविवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा के प्रतिनिधि और जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा भी मौजूद थे।
बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद नगर आयुक्त श्री भारती और सांसद प्रतिनिधि श्री झा ने मंदिर के पंडाओं से बातचीत की। नगर आयुक्त के आगमन की सूचना मिलते ही, न्यास समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि उत्साहित होकर मंदिर परिसर पहुंचे और नगर आयुक्त श्री भारती और सांसद प्रतिनिधि श्री झा के साथ सीओ श्री पासवान को पाग और चादर से सम्मानित किया। पूजा और बातचीत के उपरांत, पंडाओं और जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार झा को पवित्र शिव गंगा आरती स्थान का दर्शन कराया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर परिसर में कुछ देर समय बिताया और स्थानीय लोगों से भेंट की। इसके बाद, दोनों बिरौल के लिए प्रस्थान कर गए। जहां से नगर आयुक्त मधुबनी के लिए प्रस्थान कर गए।
इस मौके पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अंचल अधिकारी गोपाल पासवान सहित कई अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।