लहेरियासराय थाना के पुलिस की बड़ी कारवाई ,एक कार समेत चालक और उसपर लदा शराब बरामद ?कौन हैं शराब कारोबार मे संलिप्त रितेश ?
लहेरियासराय थाना के पुलिस की बड़ी कारवाई ,एक कार समेत चालक और उसपर लदा शराब बरामद ?कौन हैं शराब कारोबार मे संलिप्त रितेश ?
दरभंगा/
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह सैदनगर अभंडा से एक मारुति कार पर लदे 6 कार्टून शराब साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है ,जब्कि एक कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक कार पर भारी मात्रा में शराब की बोतल आ रही है।इस सूचनापर उन्होंने पैंथर मोबाइल को दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर सैदनगर मोहल्ले में नाकाबंदी कर दिया और आते हुये कार सवार को रोका। कार की जांच की गई तो उसके अंदर से 180 एम एल के 316 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। वहीं कार पर सवार कारोबारी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के रहने वाले राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को चकमा देकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज अंधेरियाबाग मोहल्ला के रहने वाले अमित कुमार उर्फ पीयूष फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि कार से जो विदेशी शराब की खेप मंगाई गई है वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी रितेश कुमार सिंह का है। गिरफ्तार कारोबारी राकेश कुमार यादव को न्यायिक रियासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।