कटिहार जिले में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए गए एक कैदी ने रविवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि कैदी ने कैदी वार्ड का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया और वार्ड की खिड़की का शीशा, बेड सहित कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ के दौरान उत्पन्न शोर सुनकर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और सूचना नगर थाना को दी गई। सूचना के बाद अपर नगर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कैदी को वार्ड से बाहर निकाला गया।
जेल में हंगामा कर चुका है कैदी
घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक अस्पताल के कैदी वार्ड के आसपास तनाव का माहौल बना रहा। मानसिक स्थिति सामान्य नहीं : जेल प्रशासन जेल अधीक्षक उदय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्याम मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जेल अधीक्षक के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत होती है और जेल में भी उसने कई बार उपद्रव किया है। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
मुंगेर में पुलिस कस्टडी से दो कैदी फरार, मेडिकल के दौरान पुलिसवालों को दिया चकमा
इलाज न मिलने का लगाया आरोप
नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि कैदी ने कैदी वार्ड का शीशा और बेड तोड़ा है। कैदी की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी कि जब उसके साथ दो से तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे, तब ऐसी स्थिति कैसे बनी। पूछताछ में कैदी ने पुलिस को बताया कि उसे वार्ड में भर्ती तो किया गया, लेकिन इलाज नहीं मिल रहा था, जिससे वह नाराज़ होकर हंगामा करने लगा।वर्तमान में कैदी का इलाज पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल में जारी है। इस पूरे मामले पर नगर पुलिस और जेल प्रशासन नजर बनाए हुए है।
