पीएम और नव–निर्वाचित विधायक की मॉर्फ़ तस्वीर वायरल करने वाला किशोर गुजरात से गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

21नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के अलीनगर विधानसभा से नव-निर्वाचित विधायक मैधिली ठाकुर का मॉर्फ़ किया गया आपत्तिजनक फोटो और रील पोस्ट की गई। मामला संज्ञान में आते ही साइबर थाना दरभंगा ने कांड सं.–76/25 दर्ज किया, जिसमें धारा 74/79/340(2)/356(2)/351(2) भा.दं.सं.–2023 तथा 67/67(र) आईटी एक्ट 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।

जांच के क्रम में पोस्ट वायरल करने वाले असली आरोपी की पहचान तकनीकी अनुसंधान से की गई, जो गुजरात में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर किशोर को विधि–विरुद्ध बालक के रूप में हिरासत में लिया। आरोपी द्वारा मॉर्फ़ की गई आपत्तिजनक तस्वीर वायरल किए जाने की पुष्टि होने पर उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।