ग्राम पंचायत भंवरगढ़ को यथावत किशनगंज पंचायत समिति में रखने के निर्णय पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भंवरगढ़ कस्बे के निवासियों ने इस फैसले के लिए कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भंवरगढ़ ग्राम पंचायत को नवसृजित नाहरगढ़ पंचायत समिति में शामिल किया जा रहा था। इस प्रस्ताव को लेकर कस्बेवासियों में असंतोष था।
इस संबंध में, भंवरगढ़ के ग्रामीण महिपाल सिंह चौधरी, रितेश शर्मा, प्रहलाद चौधरी और गुड्डू मेव के नेतृत्व में लगभग 150 से 200 ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने तर्क दिया था कि नाहरगढ़ उनके लिए असुविधाजनक है और वहां आने-जाने में परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि किशनगंज पंचायत समिति भंवरगढ़ के निवासियों के लिए सीधी पड़ती है, और वहां से जिला मुख्यालय तक पहुंचना भी आसान है।
ग्रामीणों की मांग और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए, प्रशासन ने भंवरगढ़ ग्राम पंचायत को किशनगंज में यथावत रखने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर ग्रामीणों ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
