फिल्मी अंदाज़ में मनीगाछी थानाध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई,
NH-27 पर कार का पीछा कर 116.640 किलो गांजा बरामद, जमुई का तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में जहां कई पुराने थानाध्यक्ष अपनी उपस्थिति भर दे रहे हैं, वहीं पहली बार थाना की कमान संभालने वाले अफसर अपनी तेजतर्रार पुलिसिंग से अपराधियों की नींद उड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने रविवार को फिल्मी स्टाइल में बड़ी सफलता हासिल की है।

