दरभंगा ,संजय कुमार राय

ठगी के नये नये इजादो से ठगी की जा रही हैं ऐसे मे सावधान रहने की जरूरत हैं। अगर आप सावधान नहीं रहें तो आप भी इस ठगी का शिकार हो सकते हैं।पुलिस मुख्यालय भी आपको बार बार सचेत कर रही हैं।अगर आप सचेत नहीं हुये तो कई तरीके ठगने के ठगों ने बना लिया हैं अब किस तरीके मे आप ठगी के शिकार होंगे यह आप पर निर्भर हैं।इसीलिये इन शातिरों से बचे।ये शातिर पूरा दिन आपको ठगने का ही प्लान बनाते रहते हैं।अब दो चेहरे की ठगी को समझिये किकैसे ठगी का यह तरकीब निकाला हैं

आप जरा इन चेहरों को देखिये ,इनके चेहरे के मासूमियत को समझिये ,अगर भावनात्मक तरीके से देखेंगे तो एक फौजी तो दूसरा पुलिस विभाग के अधिकारी दिखाई देंगे। पर यकीन मानिये ,ये दोनों चेहरे ठग के हैं। इनका तालमेल ऐसा कि एक फेसबुक के मेसेंजर से आपको मेसेज भेजेंगे और दूसरा यानि फौजी चेहरा आपको अपने जाल मे फंसाएगा।
ऐसे जालसाजों से आपको बचकर रहना हैं। ये लोग नकली वर्दी को पहनकर देश के लोंगों को धोखा दें रहें हैं ,आमलोगों को अपना शिकार बना रहें हैं और पैसों की ठगी कर रहें हैं।
पुलिस कर्मी के ड्रेस मे जो एक लड़की पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा हैं ,उसका नाम फेसबुक आईडी पर संदीप कुमार हैं। और फौजी के ड्रेस मे हैं वह खुद को संतोष कुमार बताता हैं।


अब इनकी जालसाजी देखिये। संदीप कुमार आपको फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजेगा। अगर रिक्वेस्ट आप रिसीव कर लिये फिर मेसेंजर पर आपको” hi ,नमस्कार” संदेश भेजेगा। अगर आप नमस्कार कर दिये तो कहेगा कि मे आरा जिला मे पोस्टेड हुं । एक मदद कर सकते हैं। अगर आप कह दिये कि बताईये। बस खेल यही से शुरू हो जाएगा। संदीप कहेगा कि मेरा दोस्त संतोष हैं जो crpf मे हैं। उसकी बदली हो गई हैं ,वह सामान लेकर कहां जाएगा। आप मदद कर दीजिये उसके सामान को आप ले लीजिये बहूत सामान हैं और दाम कम हैं। आप हो सके तो अपना नंबर दीजिये।

अगर नंबर आप अपना  दें दिये तो कहेगा कि आपका नंबर संतोष को दें देते हैं वह आपसे बात कर लेगा।
अब संतोष का खेल शुरू होता हैं। वह कुछ देर बाद अपने मोबाईल नंबर 78739 89785 से फोन करेगा और वहीं बात बताएगा कि मेरी बदली हो गई हैं। मे मुजफ्फरपुर मे सीआरपीएफ मे पोस्टेड हुं। जम्मू स्थानांतरण हो गया हैं। मे सामान का सूची भेजता हुं। थोड़ी देर मे आपको सामानों की सूची भेज देगा। जब आप सामानों की सूची और सामान देखेंगे तो सामान लेने का मन करेगा। कुछ देर बाद संतोष फोन करेगा कि सामान को देख लिये।अगर आपने हां कहा, तो तुरंत कहेगा कि यह सारा सामान आपके घर तक पहुंच जाएगा ,फौजी के गाड़ी से।
आप कहेंगे ठीक हैं तो वह दो लड़कों के साथ पेकिंग करते हुये फोटो भेजेगा। जिसमें A.c,डबल डोर का रेफ्रिजरेटर ,डाईनिंग टेबल ,गोदरेज का आलमारी ,56″का सेमसन्ग का टीवी ,पलंग आदि कीमती सामानों का दस फोटो भेजेगा। फिर कुछ देर बाद बोलेगा क्या यह सामान लेंगे आपके घर तक पहुंचा देंगे विभाग की गाड़ी से। अगर आप सामान लेने के लिये तैयार हो गये तो कहेगा कि कन्फर्म के लिये कुछ पैसा भेज दीजिये सभी सामानों का दाम 63हजार हैं। जीतने सामान दिखाए जाते हैं वह करीब दो लाख का रहता हैं। फिर संतोष आपको एक पेटीएम नंबर देगा जिसका नंबर हैं 9352641293हैं इस नंबर पर पैसा पेटीएम करने को कहेगा जो उत्तम सीताराम भालेराव के नाम से होगा। अगर आप एडवांस के तौर पर कुछ पैसा दें दिये तो उसके बाद कहेगा कि कल आपका सामान पहुंच जाएगा आप उसे कैश दें दीजियेगा। इसके बाद कल होने तक आपको फोन नहीं आयेगा कल बीतने के बाद यानि दूसरे दिन फोन आयेगा तो कहेगा कि आप आधा पैसा उस पेटीएम पर दें दीजिये क्यूंकि विभाग से कन्फर्म होगा फिर सामानों की गाड़ी खुल जाएगी। अगर आपको कोई सक हुआ तो संदीप अपने मोबाईल नंम्बर 70088 93061से w a कॉल करेगा कि आप पैसा दें दीजिये मेरी जरूरी मीटिंग हैं बाहर जा रहा हुं। आपका सामान आपके घर तक पहुंच जाएगा यह मेरी गारंटी हैं। अगर आप पैसा दें दिये तो ना ही कोई सामान आयेगा और ना ही कोई पैसा लौटायेगा। यह दोनों बड़ा फ्रॉड हैं।
आपको अगर कोई ऐसा फोन आता हैं तो सावधान रहें और सतर्क रहें। फेसबुक के फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचे।ऐसा भी हो सकता हैं यह चेहरा कहीं पोस्टेड हो और यह फोटो का इस्तेमाल कर रहा हो ॥पर ऐसे चेहरों और ऐसे फ्रॉड से बचने की जरूरत हैं।