गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल: नव निर्वाचित NDA विधायक श्री सुजीत कुमार जी का भव्य सम्मान समारोह।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल: नव निर्वाचित NDA विधायक श्री सुजीत कुमार जी का भव्य सम्मान समारोह।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल: नव निर्वाचित NDA विधायक श्री सुजीत कुमार जी का भव्य सम्मान समारोह।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शनिवार को गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के कसरौड़ बेलवाडा़ पंचायत स्थित विष्णुपुर धाट के पंचायत भवन में एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह हाल ही में नव निर्वाचित भाजपा विधायक श्री सुजीत कुमार जी को उनके विजय के उपलक्ष्य में सम्मानित करने के लिए रखा गया था, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्मजोशी भर दी।
समारोह की शुरुआत में, कसरौड़ बेलवाडा़ पंचायत के मुखिया विजय कुमार चौधरी जी ने नव निर्वाचित विधायक श्री सुजीत कुमार जी का फूलों की माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया।
इसके उपरांत, पतंजलि जिला युवा प्रभारी और योग गुरु लालटुन पासवान ने अपनी ओर से विधायक को मिथिला की पारंपरिक पाग (पगड़ी), एक चादर और एक सुंदर गुलदस्ता भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया। मिथिला पाग से किया गया यह सम्मान क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और विधायक के प्रति गहरे आदर को प्रकट करता है।
इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और सैकड़ों की संख्या में आम जनता उपस्थित रही। सभी ने एकजुट होकर नव निर्वाचित विधायक श्री सुजीत कुमार को उनकी जीत पर बधाई दी और सम्मानित किया। इससे पूर्व क्षेत्र आने के क्रम में जगह-जगह लोगों ने अपने पसंदीदा विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुखिया श्री ज्योतिष प्रसाद सिंह,अरुण साहेब,शिव कुमार सिंह ,पुष्परंजन झा,अकलू पासवान,योगेन्द्र पासवान,कारी झा,कमलजीत पासवान, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों के साथ-साथ कसरौड़, समहोती, बेलवाडा़ और विष्णुपुर गांवों के समस्त जनता ने भी विधायक जी को फूल-मालाओं से सम्मानित कर, क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। इसके अलावा नेउरी,कहुआ आदि गांवों में लोगों से विधायक ने आशिर्वाद प्राप्त होता और लोगों ने उन्हें स्वागत किया।यह समारोह गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच नई उम्मीद और विधायक जी के कार्यकाल के सफल होने की आकांक्षा को दर्शाता है।
वरीय अधिकारी कब करेंगे कार्रवाई? थानेदार नियम तोड़कर प्राइवेट ड्राइवर से सरकारी गाड़ी चलवा रहे,सवाल—पैसे कौन देता है?थानेदार,सरकारी खजाना या कोई तीसरा आदमी?”
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बिरौल थाना का किया औचक निरीक्षण,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वांछितों की अविलंब गिरफ्तारी का दिए निर्देश