अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बिरौल थाना का किया औचक निरीक्षण,लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वांछितों की अविलंब गिरफ्तारी का दिए निर्देश

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निपटारे की दिशा में बड़ी पहल करते हुए बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से लंबित पड़े “एसआर और धन एसआर मामलों” की गहन समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसडीपीओ तिवारी ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से मुआयना किया और क्षेत्र में अपराध की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान, उन्होंने सभी संबंधित अनुसंधानकर्ताओं, पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन और प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को विशेष निर्देश दिए। एसडीपीओ ने विशेष रूप से फरार और वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया ताकि गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कांडों का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने का लक्ष्य दिया। मौके पर पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन,प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अनुसंधानकर्ता नितिश कुमार दूबे सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।