अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। भागलपुर प्रमंडल ने पटना को हराया, जबकि कोशी ने सारण को 6 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मुंगेर ने 5 अंकों से कोशी को हराया
सेमीफाइनल में मुंगेर ने कोशी को 5 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर ने तिरहुत को 1 अंक के अंतर से मात देकर खिताबी मुकाबले में स्थान पक्का किया। अब फाइनल में मुंगेर और भागलपुर आमने-सामने होंगे।
अंडर-17 वर्ग में सारण प्रमंडल का प्रदर्शन प्रभावी रहा। शुरुआती मैचों में सारण ने कोशी को 16 अंकों के बड़े अंतर से हराया। पूर्णिया ने मुंगेर को 5 अंकों से और भागलपुर ने मगध को 12 अंकों से मात दी। सेमीफाइनल में सारण और पूर्णिया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सारण ने एक पाली और 3 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-19 वर्ग में भी संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। सारण, मुंगेर और भागलपुर ने अपने शुरुआती मैच जीते। सेमीफाइनल में भागलपुर ने दरभंगा को 40 से अधिक अंकों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

