जिला पदाधिकारी विशाल राज शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड के पाटकोई पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस, नियमित टीकाकरण सत्र और एमआर मोपअप राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी, डीपीएम डॉ मुनाजिम, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

डीएम ने सत्र स्थल पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं से स्वयं बात कर यह जाना कि उन्हें पोषण, आईएएफ सेवन और एनीमिया के जोखिम के बारे में क्या जानकारी मिल रही है।

 

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने सत्र के दौरान बताया कि एनीमिया की व्यापकता को देखते हुए महिलाओं को संतुलित आहार, हरी सब्ज़ियां, अंकुरित अनाज, गुड़ और पानी का महत्व समझाया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो संदेश स्वास्थ्य केंद्रों से निकले, वही संदेश हर घर तक पहुंचे, यही प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने सत्र स्थल की व्यवस्था, लाभार्थियों की उपस्थिति और सेवा गुणवत्ता की गहन जांच किया। उन्होंने टीकाकरण रजिस्टर, लाभार्थियों की सूची, आईएफए वितरण,एएनसी रिपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता को बारीकी से देखा। उन्होंने टीम से पूछा कि क्या सभी गर्भवती महिलाओं को जांचें मिल रही हैं। क्या कोई छूटा हुआ टीकाकरण है।