एक बाइक ने मारी दुसरे बाइक को टक्कर दो बाइक पर सवार तीन लोग हुए जख्मी। निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
एक बाइक ने मारी दुसरे बाइक को टक्कर दो बाइक पर सवार तीन लोग हुए जख्मी। निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
एक बाइक ने मारी दुसरे बाइक को टक्कर दो बाइक पर सवार तीन लोग हुए जख्मी।
निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
बिरौल।
थाना क्षेत्र के एस एच 56 पर जेके कॉलेज के निकट दो बाइक के टक्कर में उस पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को कॉलेज के निकट एक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती दल में मौजूद अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि तीनों जख्मियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक बाइक पर सवार व बलिया गांव के रेलवे स्टेशन निवासी संजय चौपाल तथा दुसरे बाइक पर ठीका निवासी मो.जसीम एवं उनके छोटे भाई मो.सुभानी हैं। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय अपनी बहन को लेकर बलिया गांव से उसके ससुराल मिलकी पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान जेके कॉलेज के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में मो.जसीम अपने बाइक से आ रहे थे कि उसका टक्कर संजय के बाइक से हो गई।जिसमें तीनों लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।