बेनीबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला… मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
दस्तक 7मीडिया दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के दरभंगा मुजफ्फरपुर NH 27 पर कटरा मोड़ के समीप में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस घटना में बाइक सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतक जिले के औराई थाना क्षेत्र के देकुली के प्रमोद राय रहने वाले थे. मामले में कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना को लेकर मृतक के परिवार वाले को जानकारी दे दी गई थी।
