दरभंगा पुलिस की अलग-अलग थानों द्वारा की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों में चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में आज अनेक वारंटी एवं प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध शराब के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई। प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार हैं

 तिलकेश्वर थाना की कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आधार पर
लाल बाबू यादव, पिता– कैलाश यादव, साकिन– महिषौत, थाना– तिलकेश्वर, जिला– दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

कुशेश्वरस्थान थाना की कार्रवाई

कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 196/25, धारा–109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त
गणेश साहू, पिता– स्व. सुखदेव साहू, साकिन– चातर, थाना– कुशेश्वरस्थान, जिला– दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 424/17 के प्राथमिकी अभियुक्त
गिरिधारी प्रसाद सिंह, पिता– राम नरेश सिंह, ग्राम– योगीयारा, थाना– फेकला, जिला– दरभंगा को पुलिस ने धर दबोचा।

नगर थाना की कार्रवाई

नगर थाना कांड संख्या 137/25, धारा–109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त
सुबोध कुमार को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सकतपुर थाना की कार्रवाई (NBW वारंटी)

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
जीवश यादव, पिता– जगदीश यादव, साकिन– फुलवरिया, थाना– सकतपुर, जिला– दरभंगा को सकतपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

APM थाना की कार्रवाई (अवैध शराब बरामदगी)

अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान आसूचना के आधार पर ग्राम रतनपुरा में छापेमारी कर
लगभग 42.835 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा
अभियुक्त – पुतुल देवी, पति– राजकुमार पासवान, साकिन– बहेड़ी, जिला– दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

सकतपुर थाना की दूसरी कार्रवाई

सकतपुर थाना कांड संख्या 119/25, धारा–137(2)/96 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त
नितीश कुमार चौपाल, पिता– सहदेव चौपाल, साकिन– दंगा, थाना– जमालपुरा, जिला– दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।