पुलिस अधीक्षक रोशना थाना प्रभारी को सम्मानित कर रहे हैं।

कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। इस कड़ी में रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी चौधरी ने बताया कि यह सम्मान विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। पुलिस अधीक्षक से सम्मान मिलने के बाद लोगों ने थाना प्रभारी को बधाई दी।

पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, निर्वाचन कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करने और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

एसपी ने कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।