जिले में जाम की समस्या के समाधान हेतु डीएम ने की समीक्षा बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शहर में बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी, अपर समाहर्ता (राजस्व)  मनोज कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित नगर क्षेत्र के सभी संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क किनारे लगाए गए ठेला-खोमचा एवं अवैध दुकानों को हटाने से पहले माइकिंग के माध्यम से पूर्व सूचना दी जाए, तत्पश्चात नियमानुसार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु यातायात थाना में 10 सिपाही एवं एक पुलिस पदाधिकारी की अतिरिक्त तैनाती का आदेश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि लगातार सघन वाहन जांच अभियान जारी रहे, ताकि जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि शहर के प्रमुख जाम-प्रवण क्षेत्रों
वीआईपी रोड, जेल रोड, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, कर्पूरी चौक तथा अन्य आवश्यक मार्गों से अतिक्रमण हटाने एवं सड़क किनारे दुकानदारों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।