मन्नत पूरी होने पर कमांडेंट पूरन कुमार झा ने पुत्री का मुंडन कर बाबा कुशेश्वरनाथ से लिया आशीर्वाद

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता/

दरभंगा बीएमपी-13 के कमांडेंट पूरन कुमार झा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ कुशेश्वरस्थान स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी एक मन्नत पूरी हुई है,इसी खुशी में उन्होंने अपनी पुत्री त्रृषिका का मुंडन संस्कार मंदिर परिसर में संपन्न कराया। मुंडन के बाद पूरे परिवार ने कुशेश्वरनाथ महादेव के समक्ष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के दौरान परिवार के सदस्यों ने मंदिर में काफी देर तक रुककर श्रद्धा के साथ पूजा की। कमांडेंट पूरन कुमार झा ने अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आने से एक धार्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहा। इस अवसर पर बीएमपी-13 के डीएसपी दिलीप कुमार झा और अपूर्वा कुमारी भी मौजूद रहे। दोनों ने भी बाबा कुशेश्वरनाथ के दरबार में पूजा अर्पित की और क्षेत्र में अमन-चैन और सबके कल्याण की कामना की।


पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफ़ी मजबूत रही। मौके पर सीओ गोपाल पासवान,पुअनि मनोज कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था ताकि समारोह शांति और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न हो सके। स्थानीय लोगों ने भी मंदिर परिसर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम को देखा और परिवार को शुभकामनाएँ दीं।