सोशल मीडिया में हथियार लहरा रहे तीन युवक चढा पुलिस के हत्थे, एक देशी कट्टा बरामद
सोशल मीडिया में हथियार लहरा रहे तीन युवक चढा पुलिस के हत्थे, एक देशी कट्टा बरामद
सोशल मीडिया में हथियार लहरा रहे तीन युवक चढा पुलिस के हत्थे, एक देशी कट्टा बरामद
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सोशल मीडिया पर एक टोटो में सवार युवकों द्वारा वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात तीन युवक को गिरफ्तार किया है। इस बाबत शुक्रवार को सिंहवाड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया की पुलिस को एक इलेक्ट्रिक टोटो में सवार कुछ युवकों द्वारा देशी कट्टा के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट करने की जानकारी मिली जिसके बाद सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी नीतीश यादव और तारकेश्वरनाथ उर्फ कृष यादव को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की बारीकी से जांच करने पर कृष यादव में आईडी से उस वीडियो को वायरल की गई थी जिसके बाद पूछताछ में दोनों युवकों ने उस हथियार को कटका निवासी मो. जुबैद के पास होने की बात कही ,दोनों की निशानदेही पर हथियार को ज़ुबैद के घर के बॉक्स पलंग से बरामद कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी बादल कुमार और टोटो ड्राइवर निस्ता निवासी विक्की कुमार की तलाश कर रही है दोनों फरार है। वही पुलिस ने तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है।