सशक्तिकरण की ओर कदम, दरभंगा, बिरौल में 24-दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा

बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में बिरौल प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कमलपुर के प्रांगण में बालिकाओं के लिए आयोजित 24-दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ने बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रशिक्षण के दौरान, कराटे प्रशिक्षक श्री लालटुन पासवान बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, “आधुनिक युग में लड़कियों के लिए कराटे का प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक है। यह प्रशिक्षण सभी बालिकाओं को सीखना चाहिए, जिससे वे अपने आप को उच्चकों व मनचलों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें और सुरक्षित कर सकें।” उन्होंने जोर दिया कि सेल्फ डिफेंस केवल शारीरिक क्षमता नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है।
यह प्रशिक्षण बालिकाओं को संकट की घड़ी में अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने पर केंद्रित है। रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाता है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक, संजय कुमार चौधरी, शिक्षकगण: तिरूपति सहनी, राकेश कुमार,वसीम अहमद, कुमारी पारुल, कुमारी रोजी, शाइस्ता, श्री मुकुन्द कुमार दत्त, शगुफा, श्री प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, कुमारी गीतू सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार झा, सोनाली प्रिया, अंशु कुमारी, इन्दू कुमारी, नीतीश कुमार, चांदनी कुमारी, अभिषेक कुमार, सागर कुमार, व अन्य शिक्षक मौजूद थे।