दरभंगा पुलिस के अलग अलग थानों की कार्रवाई: अवैध शराब पर करारा प्रहार, कई NBW वारंटी और अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस के अलग अलग थानों की कार्रवाई: अवैध शराब पर करारा प्रहार, कई NBW वारंटी और अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस के अलग अलग थानों की कार्रवाई: अवैध शराब पर करारा प्रहार, कई NBW वारंटी और अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा पुलिस अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने को लेकर लगातार अभियान तेज किए हुए है। गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाइयों में कई अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी की गई और अवैध शराब जब्त की गई।
सोनकी थाना की कार्रवाई
गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोनकी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। कार्रवाई में करीब 12 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।
अभियुक्त किशन मांझी, पिता नथुनी मांझी, साकिन लक्ष्मीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या–281/25, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2022 के मामले में नामजद अभियुक्त
रामचंद्र सहनी, पिता छोटकन सहनी, साकिन कोरा, थाना सिंहवाड़ा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।
बेनीपुर अनुमंडल द्वारा गिरफ्तारी (मनिगाछी थाना)
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आधार पर
श्रावण महतो, पिता कालू महतो, साकिन पिंजरहट्टा, थाना मनिगाछी
को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।
विश्वविद्यालय थाना की कार्रवाई
न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी:
1. राजीव रंजन दास उर्फ राजेश दास
2. रणधीर कुमार दास
(दोनों पिता सीताराम दास, साकिन अलीनगर, थाना विश्वविद्यालय)
को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जाले थाना की कार्रवाई
न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार वारंटी
सुमन मांझी, पिता मनीष मांझी, साकिन मुरैठा, थाना जाले
को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
वाजितपुर थाना की कार्रवाई
न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी:
1. दिलीप चौपाल, पिता रामदेव चौपाल
2. रोहित चौपाल, पिता रवि चौपाल
3. हरि चौपाल, पिता रवि चौपाल
(सभी निवासी जातुका, थाना मनिगाछी)
को वाजितपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
फेकला थाना की कार्रवाई
फेकला थाना कांड संख्या–85/25, धारा 109 BNS के मामले में शिवनाथ शर्मा, पिता बजरंगी, साकिन प्रेमजीवार
को आज दिनांक 20.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।